उपायुक्त कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में छोड़ने के निर्देश दिए

Dec 17, 2025 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बेसहारा कुत्तों को पकड़ने और शेल्टर होम भेजने के लिए अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने तीन डॉग शेल्टर होम बनाने का निर्देश दिया है। शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद को कुत्तों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपायुक्त कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में छोड़ने के निर्देश दिए

पलवल। बेसहारा कुत्तों को पकड़ने व शेल्टर होम भेजने के उद्देश्य उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा जिला में आवारा कुत्तों के लिए तीन डॉग शेल्टर होम बनाए जाने हैं, जिनसे एक शेल्टर होम बनाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में रखने व उनके भोजन आदि की सारी जिम्मेदारी शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद व नगर पालिका तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डीडीपीओ व जिला परिषद की होगी।

उन्होंने कुत्तों की नसबंदी करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी व टास्क फोर्स का गठन करने सहित हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिला में कोई भी आवारा कुत्ता सड़क पर घूमता दिखाई न दे। इन्हें पकड़कर शेल्टर होम में रखें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या संगठन इस प्रक्रिया में बाधा डालता है, रोकने की कोशिश करता है या किसी तरह की परेशानी खड़ी करता है, तो उसके खिलाफ अदालत की अवमानना का केस दर्ज किया जाएगा। अवमानना साबित होने की स्थिति में जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsPaw-sitive Initiative Stray Dogs to be Captured and Sheltered in Palwal
;;;