गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत
Mar 03, 2026 10:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
फरीदाबाद के मुजेसर गांव में 43 वर्षीय बाला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बेटे विशाल का कहना है कि इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाने के बाद मां की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फरीदाबाद। मुजेसर गांव निवासी 43 वर्षीय बाला की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे विशाल का कहना है कि उनकी मां के आंखों के पर्दे का इलाज चल रहा था। इस दौरान डॉक्टर ने उसकी मां को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी मां की तबीयत खराब हो गई। इंजेक्शन लगाने के बाद मृतक के बेटे का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मौत हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



