ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादआमरण अनशन के लिए पार्क में जनजागरण किया

आमरण अनशन के लिए पार्क में जनजागरण किया

नगर निगम मुख्यालय के सामने बीते 43 दिन से चल रहे सत्याग्रह आंदोलन और चार दिन से आमरण अनशन के लिए भ्रष्टाचार विरोधी मंच ने बुधवार को प्याली चौक स्थित पार्क में जनजागरण किया। समाजसेवी वरुण श्योकंद,...

आमरण अनशन के लिए पार्क में जनजागरण  किया
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादWed, 28 Jun 2017 07:26 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम मुख्यालय के सामने बीते 43 दिन से चल रहे सत्याग्रह आंदोलन और चार दिन से आमरण अनशन के लिए भ्रष्टाचार विरोधी मंच ने बुधवार को प्याली चौक स्थित पार्क में जनजागरण किया। समाजसेवी वरुण श्योकंद, आकांश हंस और रतनलाल रोहिल्ला ने नगर निगम में घोटालों के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन आरोपों की जांच की मांग के लिए सत्याग्रह किया जा रहा है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता में आए लोग जांच नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, पूरी की पूरी व्यवस्था भ्रष्टाचार में डूबी है इसलिए अब एक दो आंदोलन से कुछ नहीं होगा। बल्कि लोगों को एकत्रित होकर नगर निगम के अधिकारियों और नेताओं को सबक सिखाना होगा। उन्होंने नगर निगम के घोटालों के कारण आम जनता को हो रही परेशानी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अब तक कई हजार करोड़ों के घोटालों के सबूत सरकार को दे चुके हैं, लेकिन सरकार इनकी जांच नहीं करवा रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह रिश्वतखोरी को बढ़ावा न दें। निगम के भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर एक लाख लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। इस अवसर पर केपी सिंह, श्याम लाल, प्रेम, हरेंद्र पाठक, अनिल तंवर आदि भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें