Faridabad News: धान बेचने का झांसा देकर ट्रैक्टर चालक से नकदी छीनी

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

Faridabad News: पलवल के चांदहट थाना क्षेत्र में धान बेचने का झांसा देकर एक ट्रैक्टर चालक से 25 हजार रुपये लूट लिए गए। कोट गांव निवासी हारून के अनुसार, बाइक सवार युवक ने खेत में धान होने और हसनपुर मंडी ले जाने के बदले 2,800 रुपये देने का लालच दिया। आरोपी उसे कच्चे रास्ते पर ले गया, नकदी छीनी और बिना नंबर प्लेट की बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Faridabad News: धान बेचने का झांसा देकर ट्रैक्टर चालक से नकदी छीनी

Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। चांदहट थाना क्षेत्र में धान बेचने का झांसा देकर एक ट्रैक्टर चालक से 25 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। चांदहट थाना प्रभारी अश्वनी के अनुसार कोट गांव निवासी हारून ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भट्ठे से ईंट खरीदकर गुरुग्राम के बादशाहपुर में बेचने का काम करता है। रविवार को दोपहर करीब 12:30 बजे वह नांगल ब्राह्मण रोड़ पर था। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उसे रोककर अपने खेत में धान होने और उसे हसनपुर मंडी में बेचने के बदले 2800 रुपये देने की बात कही।

आरोपी उसे कच्चे रास्ते पर ले गया और ट्रैक्टर से उतरने को कहा। इसी दौरान उसकी जेब में रखे 25 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। आरोपी बिना नंबर प्लेट की काली बाइक पर सवार था। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: धान बेचने का झांसा देकर ट्रैक्टर चालक से नकदी छीनी