Faridabad News: विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

Faridabad News: पलवल के विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, कानूनी अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा और अच्छे-बुरे स्पर्श के अंतर की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने अनुचित व्यवहार या शोषण की स्थिति में माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को बताने की सलाह दी। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बाल सुरक्षा कानूनों के प्रति जागरूक करना था।

Faridabad News: विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Faridabad News: पलवल,अभिषेक शर्मा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आल्हापुर में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज गुप्ता के मार्गदर्शन तथा प्राधिकरण के सचिव हरीश गोयल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता महिपाल बघेल और पैरालीगल वॉलंटियर रितू ने बताया कि पॉक्सो एक्ट का उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत सुरक्षा और अच्छे-बुरे स्पर्श के अंतर के बारे में भी समझाया।अधिवक्ता

महिपाल बघेल ने कहा कि किसी भी अनुचित व्यवहार या शोषण की स्थिति में बच्चों को बिना डरे माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा कानूनों के प्रति जागरूक करना रहा।----

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक