गांव हसापुर में जागरुकता अभियान चलाया

Feb 06, 2026 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

पलवल जिले की पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गांव हसापुर में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने नशे से दूर रहने की अपील की, ग्रामीणों ने सहयोग का आश्वासन दिया।

गांव हसापुर में जागरुकता अभियान चलाया

पलवल। जिला पुलिस पलवल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गांव हसापुर में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। नशा मुक्ति टीम के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। टीम ने बच्चों, युवाओं, महिलाओं और पुरुषों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पढ़ाई और खेलकूद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। ग्रामीणों ने अभियान की सराहना करते हुए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।