नहरों और घाटों पर गश्त बढ़ेगी

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

पलवल पुलिस ने गर्मी के मौसम में नदी, नहरों और तालाबों में नहाने के हादसों को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संवेदनशील घाटों पर विशेष गश्त बढ़ाएं और असुरक्षित स्थानों पर नहाते बच्चों की काउंसलिंग करें।

नहरों और घाटों पर गश्त बढ़ेगी

पलवल,केशव भारद्वाज। गर्मी के इस मौसम में नदी, नहरों और तालाबों में नहाने के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए पलवल पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले नदी, नहरों और संवेदनशील घाटों पर विशेष गश्त बढ़ाएं। यदि कोई भी बच्चा या युवा असुरक्षित स्थानों पर नहाता पाया जाए तो तुरंत काउंसलिंग कर उन्हें हटाएं। वहीं अभिभावकों से भी बच्चों पर नजर रखने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।