आधुनिक एंटी स्मोग गन से पलवल को किया जाएगा प्रदूषण मुक्त हवा होगी साफ

Feb 16, 2026 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल नगर परिषद ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 2 एंटी स्मोग गन मंगवाई हैं। इनका संचालन शहर के प्रमुख क्षेत्रों में किया जाएगा। यह कदम नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए उठाया गया है, जिससे बीमारियों से बचा जा सके।

आधुनिक एंटी स्मोग गन से पलवल को किया जाएगा प्रदूषण मुक्त हवा होगी साफ

पलवल। शहर के नागरिकों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में नगर परिषद पलवल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए 2 अत्याधुनिक एंटी स्मोग गन मंगवाई गई हैं। जिनको जल्द ही शहर के प्रमुख क्षेत्रों में नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। बता दें की शहर को स्वच्छ सुन्दर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार और विभाग कदम उठा रहे है। इसके लिए नगर परिषद द्वारा दो एंटी स्मोग गन मंगवाई है। लगातार वातावरण में फ़ैल रहे प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में भारी दक्कतें आ रही है और नई नई बीमारियां फ़ैल रही है।

इन बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए सरकार हर मुमकिन प्रयास कर रही है। नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल ने बताया कि को प्रदूषण से बचाने के लिए दो एंटी स्मोग गन मंगवाई गई है जिनको शीघ्र ही शहर के प्रमुख क्षेत्रों में नियमित रूप से संचालित किया जाएगा, ताकि धूलकण एवं वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हो सके। नगर परिषद पलवल का लक्ष्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन प्रदान करना है। यह व्यवस्था विशेष रूप से ट्रैफिक प्रभावित क्षेत्रों, निर्माण स्थलों, मुख्य बाजारों तथा धूल प्रभावित स्थानों पर प्रभावी राहत प्रदान करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;