850 करोड़ की जल व सीवरेज परियोजना से बदलेगी शहर की तस्वीर

Apr 05, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

पलवल में सीवर और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए 850 करोड़ रुपये की लागत वाली योजना की शुरुआत की गई। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इस परियोजना का शिलान्यास किया, जिसमें अमृत 2.0 योजना के तहत 332 करोड़ रुपये से सीवरेज सिस्टम और रैनीवेल परियोजना के तहत 522 करोड़ रुपये से जलापूर्ति नेटवर्क को मजबूती दी जाएगी।

850 करोड़ की जल व सीवरेज परियोजना से बदलेगी शहर की तस्वीर

पलवल। शहर में सीवर और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन की ओर से खास योजना तैयार की है। जिसका रविवार को प्रदेश खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि लगभग 850 करोड़ रुपये की लागत से शहर की जलापूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने रविवार को जवाहर नगर कैंप स्थित धीगड़ा भवन परिसर में नारियल फोड़कर महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की। मंत्री ने बताया कि अमृत 2.0 योजना के तहत करीब 332 करोड़ रुपये की लागत से पूरे शहर में सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा, जबकि रैनीवेल परियोजना के अंतर्गत लगभग 522 करोड़ रुपये खर्च कर जलापूर्ति नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना पलवल के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी और वर्षों पुरानी जल निकासी व पेयजल की समस्याओं का स्थायी समाधान करेगी। उन्होंने विशेष रूप से लाइन पार के इलाकों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जल निकासी और मीठे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि विकास कार्यों के दौरान धैर्य रखें और प्रशासन का सहयोग करें, क्योंकि इन परियोजनाओं का लाभ लंबे समय तक मिलेगा। गौरव गौतम ने बताया कि शहर में अन्य विकास कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम के उन्नयन पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। वहीं आगरा चौक से न्यू कॉलोनी तक लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल रोड का निर्माण भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि शहर में 10 से 15 स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी विकसित किए जाएंगे, जिससे जलभराव की समस्या में कमी आएगी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि कार्य के दौरान प्रभावित गलियों को बेहतर तरीके से पुनर्स्थापित किया जाएगा, ताकि लोगों को असुविधा न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।