
बारिश के पानी का खेतों में उपयोग करने की योजना बनाने के निर्देश दिए
पलवल जिला प्रशासन ने मानसून की तैयारियों के तहत एक बैठक आयोजित की। उपायुक्त डॉ. हरिश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बाढ़ बचाव के लिए योजना बनाएं और पानी को खेतों में उपयोग करने का उपाय करें। जलभराव वाले क्षेत्रों में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए।
पलवल। पलवल जिला प्रशासन मानसून की तैयारियों में अभी से जुट गया है। इसके चलते उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने गुरुवार को जुलाई में दस्तक देने वाले मानसून सत्र के दौरान बाढ़ बचाव एवं प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित किया। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसा प्लान तैयार करें जिससे पलवल का पानी यमुना में न जाए। उसका खेतों में ही प्रयोग किया जा सके। एसटीपी बनाने के साथ सभी आवश्यक उपाय अपनाए जाएं। उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों के साथ अलीगढ़ रोड पर ड्रेन निर्माण, गांव बघोला में जलभराव, भाटिया कॉलोनी, इंदिरा नगर सहित विभिन्न जलभराव होने वाली जगहों बारे विस्तार से मंथन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पलवल में जलभराव वाले क्षेत्रों और उनमें किए जाने वाले सुधारों बारे विस्तृत पीपीटी तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले की जनता को जहां कहीं भी जलभराव से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उस बारे उनके संज्ञान में लाएं ताकि समस्या का उचित समाधान किया जा सके। उन्होंने अलीगढ़ रोड पर ड्रेन निर्माण बारे संबधित अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग को शहर का नाला साफ करवाने के निर्देश देते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता और कार्यकारी अभियंता को बैठक से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश दिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




