Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsPalwal Development Committee Meeting Minister Krishna Pal Gurjar Calls for Vigilance Against Irregularities
नगर परिषद के कार्यों की जांच होगी

नगर परिषद के कार्यों की जांच होगी

संक्षेप:

पलवल में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नगर परिषद की अनियमितताओं पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने उपायुक्त को सभी कार्यों की विजिलेंस जांच कराने का निर्देश दिया और कहा कि जनता का पैसा जनता के कामों पर ही खर्च होना चाहिए।

Dec 22, 2025 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल, संवाददाता। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की आकलन एवं मूल्यांकन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की। उन्होंने बैठक में नगर परिषद पलवल द्वारा विभिन्न कार्यों में अनियमितताओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को नगर परिषद के सभी कार्यों की विजिलेंस जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता का पैसा केवल जनता के कामों पर ही खर्च किया जाए। उन्होंने नगर परिषद पलवल में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण सहित पेमेंट का ऑफलाइन भुगतान करने, कार्यों के लिए बार-बार रिटेंडर करने, कूड़ा उठान का पूरा टेंडर एकमुश्त न करने, कूड़ा उठान में लापरवाही, सीसीटीवी कैमरा न लगवाने, एक कर्मचारी की नियुक्त पर सवालिया निशान लगाते हुए अन्य कार्यों पर कड़ा संज्ञान लिया और नगर परिषद पलवल की ओर से मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जवाब-तलब किया और अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य पूरा करवाने और रि-टेंडर किए गए कार्यों की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कान खोल कर सुन लें इस सरकार में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट मत है कि अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के लिए केंद्र और प्रदेश, दोनों स्तरों पर कोई स्थान नहीं है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने नूंह-पलवल फोर लेन सड़क कार्य पर भी संज्ञान लिया। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बताया कि नूंह-पलवल चार मार्गीय सड़क के लिए एस्टीमेट बजट बनाकर भिजवा दिया गया है। मंत्री ने सुगर मिल के पास सर्विस रोड बनवाने, फुट ऑवर ब्रिज से सबंधित निर्माण कार्य जल्द पूरे करवाने, हसनपुर चौक पर लाइट लगवाने, निर्धारित डिजाइन के हिसाब से रोड़ का निर्माण करवाने, म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत सभी गांवों को जगमग करवाने, अगवानपुर अस्पताल की कंडम बिल्डिंग को गिरवाने, गांव आली ब्राह्मण में खड़े पानी की समस्या के समाधान के लिए ड्यूटी मजिस्टे्रेट नियुक्त करने और पुलिस फोर्स उपलब्ध करवाने तथा एसडीएम हथीन को पानी की निकासी के लिए बेहतर उपाय करने व गांव भिडूकी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक केंद्र की निर्माण प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए।