उपायुक्त ने 45वें वार्षिकोत्सव में शिरकत की
पलवल के जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने गांव बहीन में अमर शहीद वीर दादा कान्हा रावत गौशाला के 45वें वार्षिकोत्सव समारोह में भाग लिया। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और गायों का ख्याल रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने गौशाला का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

पलवल। जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने रविवार को गांव बहीन में आयोजित अमर शहीद वीर दादा कान्हा रावत गौशाला के 45वें वार्षिकोत्सव समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने वीर दादा कान्हा रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए की। इस मौके पर उपायुक्त डा. वशिष्ठ ने गौशाला का अवलोकन किया और गाय को गुड़ भी खिलाया। उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि इतने बड़े मेले का दृश्य हमारी सनातन संस्कृति की शान और गौरव का प्रतीक है। जिस प्रकार लोग गौ संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करते हैं, दान देते हैं और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाते हैं, वह समाज की जागरूकता और समर्पण का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि गाय हमारे देश की आत्मा, महत्व और गौरव का प्रतीक है तथा उसकी रक्षा के लिए समय-समय पर बलिदान दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने गांव बहीन में ही स्थित पंछी विहार स्थल का भी अवलोकन किया और प्राकृतिक संरक्षण के महत्व पर बल दिया। इसके पश्चात उपायुक्त ने गहलब गांव स्थित गौशाला का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



