झूठी शिकायत करने वाले 45 लोगों पर कार्रवाई
पलवल, अजित कुमार। पुलिस को झूठी शिकायत देकर गुमराह करने वालों के खिलाफ पलवल

पलवल, अजित कुमार। पुलिस को झूठी शिकायत देकर गुमराह करने वालों के खिलाफ पलवल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दो महीनों में 45 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि निर्दोष लोगों को फंसाने और पुलिस का समय बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
झूठी शिकायतों के मामलों की जांच
पुलिस के अनुसार कई मामलों में लोग निजी रंजिश निकालने, वैवाहिक विवादों में दबाव बनाने या आर्थिक लाभ लेने के लिए झूठी शिकायतें दर्ज कराते हैं। समीक्षा के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए जिनमें चोरी, लूट, मारपीट, दहेज उत्पीड़न और अन्य गंभीर आरोपों की शिकायतें जांच में गलत पाई गईं।
पुलिस का कड़ा रुख
पुलिस ने बताया कि कुछ लोग जमीन या पैसों के विवाद में विरोधी पक्ष को परेशान करने के लिए झूठे आरोप लगाते हैं। वहीं कुछ मामलों में मोबाइल या नकदी गुम होने पर बीमा क्लेम लेने अथवा कर्ज से बचने के लिए चोरी और लूट की मनगढ़ंत कहानियां बनाई गईं। अनुसूचित जाति-जनजाति कानून और महिलाओं से जुड़े मामलों में भी कुछ शिकायतें जांच में तथ्यहीन पाई गईं।
सख्त कार्रवाई की चेतावनी
एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस हर शिकायत की निष्पक्ष जांच कर रही है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करता है या किसी निर्दोष को फंसाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


