अगस्त तक सतवागढ़ी यमुना पुल शुरू करने की तैयारी
पलवल जिले में सतवागढ़ी यमुना पुल के निर्माण की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। विधायक हरेंद्र सिंह ने पुल का निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने हसनपुर-माहौली सड़क का मरम्मत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की समस्याएँ भी सुनी गईं।

पलवल, संवाददाता। जिला पलवल में निर्माणाधीन सतवागढ़ी यमुना पुल को शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के आदेश पर बुधवार को विधायक हरेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ पुल का निरीक्षण किया। जहां विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। इसके अलावा उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को हसनपुर-माहौली सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया। होडल विधायक हरेंद्र सिंह ने साथ गांव सतवागढ़ी में यमुना नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह पुल क्षेत्र के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
इसके बनने से गांवों के बीच आवागमन आसान होगा और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस परियोजना की निगरानी कर रहे हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने हसनपुर-माहौली सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। यह सड़क करीब 4.10 किलोमीटर लंबी है और इस पर लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का मुख्य साधन है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार हो और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सड़क मजबूत और टिकाऊ बनाई जाए, ताकि लंबे समय तक लोगों को सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई। लोगों की समस्याएं सुनीं, परिक्रमा मार्ग पर जोर उपायुक्त ने दौरे की शुरुआत हसनपुर विश्राम गृह से की, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 84 कोस बृज परिक्रमा मार्ग को बेहतर बनाने की मांग रखी गई। लोगों ने शौचालय, पानी और विश्राम स्थल की सुविधा बढ़ाने का आग्रह किया।उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि करीब 37 किलोमीटर लंबे मार्ग पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है और जल्द ही आवश्यक कार्य पूरे किए जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य परियोजनाओं की समीक्षा उपायुक्त ने हसनपुर क्षेत्र में बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, सामग्री और संसाधनों की जांच की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि केंद्र को समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल तैयार होने से लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा। साथ ही साफ-सफाई, बिजली-पानी और मरीजों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। अधिकारियों को सभी विकास कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिला परिषद सीईओ जितेंद्र कुमार, एसडीएम होडल, सिविल सर्जन, पीडब्ल्यूडी अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि पलवल जिले में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



