मिल्क प्लांट रोड पर गंदा पानी भरने से लोग परेशान

Mar 14, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

बल्लभगढ़ के मिल्क प्लांट रोड क्षेत्र में नालियों के जाम होने से स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के सड़क पर जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से सफाई की मांग की है।

मिल्क प्लांट रोड पर गंदा पानी भरने से लोग परेशान

बल्लभगढ़। मिल्क प्लांट रोड क्षेत्र में नालियों के जाम होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीटा मिल्क प्लांट से निकलने वाली गंदगी के कारण आसपास की नालियां कचरे से भर गई हैं। इससे गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में जमा कचरा और गंदगी के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई है। कई जगह नालियां पूरी तरह जाम हैं और गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। इससे बदबू के साथ-साथ मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है।

क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। सफाई निरीक्षक ब्रिज मोहन शर्मा का कहना है कि मिल्क प्लांट रोड का मुख्य नाला इंजीनियरिंग विभाग के अधीन आता है। इसके बावजूद आसपास की नालियों की सफाई जल्द करवाई जाएगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके।बीमारी फैलने की आशंकागंदगी और जलभराव के कारण क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।लोगों ने सफाई की मांग उठाई है। लोगों ने नगर निगम से जल्द नालियों की सफाई कराने और मिल्क प्लांट से निकलने वाली गंदगी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।लोगों की प्रतिक्रियारमेश कुमार, स्थानीय निवासी:नालियां कई दिनों से जाम पड़ी हैं। गंदा पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।संजय अग्रवाल, दुकानदारनालियों से लगातार बदबू आती है और मच्छर भी बहुत बढ़ गए हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा है। प्रशासन को जल्द सफाई करानी चाहिए।सुनीता देवी, निवासीबारिश हो या न हो, सड़क पर हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए निकलना मुश्किल हो गया है। नगर निगम को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।मौके पर गंदगी की स्थिति देखी है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात कर मिल्क प्लांट प्रबंधन के खिलाफ पहले लिखित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आवश्यकता अनुसार अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है।-मनोज कुमार, जेई, नगर निगम फरीदाबाद

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।