Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsOperation Track Down Five Criminals Arrested in Palwal for Serious Offenses
 ट्रैक डाउन के  तहत अपराध शाखाओं ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

ट्रैक डाउन के तहत अपराध शाखाओं ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

संक्षेप: पलवल में ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस ने गंभीर अपराधों में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी फायरिंग मामले में शामिल थे, जबकि अन्य हत्या और जानलेवा हमले में लिप्त थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Mon, 10 Nov 2025 08:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल। गोलीबारी व गंभीर धाराओं के तहत दर्ज मामलों में फरार और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधियों पर ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत नजर रखी जा रही है। जिला पुलिस की क्राइम ब्रांच पलवल व होडल तथा थाना शहर व हथीन पुलिस की टीमों ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । सीआईए पलवल प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि उनकी टीम ने नौ नवंबर की रात्रि को कुशलीपुर गांव में फायरिंग की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटे में ही वारदात को अंजाम देने वाले भवाना गांव निवासी दो आरोपियों मोहित और दीपक उर्फ भूदेव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मामले में शिकायतकर्ता कुशलीपुर के रहने वाले संदीप की शिकायत पर थाना कैंप पलवल में मामला दर्ज है। वहीं वहीं क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने दिनांक 11 मई को थाना हसनपुर में दर्ज मामले में गांव माहोली में हुए भविष्य मर्डर केस में हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी राजस्थान निवासी वीरेंद्र को गिरफ्तार करने में सफलता चलती है। इससे पूर्व उनकी टीम ने इस हत्याकांड पर्दाफाश करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले अनिल निवासी गोडोता तथा गांव माहोली निवासी राहुल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में शिकायतकर्ता बने आरोपी जयदीप ने जमीन जायदाद को हडपने के लिए षडयंत्र रचकर अपने साथी व साले के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिलाया था। वहीं तीसरे मामले में थाना शहर पलवल प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद के अनुसार थाना अंतर्गत चौकी बस अड्डा प्रभारी अमित कुमार ने छह सितंबर को होटल डिवाइन में पार्टी दौरान युवक को गोली मारकर जानलेवा हमला के सह आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान किठवाड़ी निवासी प्रिंस के रूप में हुई है जिससे वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इससे पूर्व इस मामले में मुख्य आरोपी किठवाड़ी निवासी धुरेन्द्र को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में मोहन नगर के रहने वाले मनवीर सिंह की शिकायत पर थाना शहर पलवल में मामला दर्ज है। चौथे मामले में हथीन थाना प्रभारी निरीक्षक हरिकिशन के अनुसार थाना अंतर्गत चौकी मंडकोला प्रभारी विनोद कुमार की टीम ने वर्ष 2024 के जानलेवा हमला मामले में आरोपी राहुल उर्फ रोहन निवासी वार्ड नंबर 8, हथीन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व शिकायतकर्ता तरुण निवासी वार्ड नंबर 2 हथीन की शिकायत पर दर्ज मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ----- समाप्त