Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsOperation Hotspot Dominance Police Arrests Eight Criminals in Palwal
पुलिस ने आठ आरोपी गिरफ्तार किए

पुलिस ने आठ आरोपी गिरफ्तार किए

संक्षेप:

पलवल में पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान, 38 स्थानों पर कार्रवाई की गई और अवैध शराब, जुआ, और हथियारों के मामलों में कई गिरफ्तारियां की गईं। डीएसपी ने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।

Dec 10, 2025 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल। पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को पकड़ा है। यह कार्रवाई जिले के कई हॉटस्पॉट क्षेत्रों में की गई। पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर सख्त रोक लगाने का संदेश दिया है। डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि एक दिसंबर से शुरू हुए विशेष अभियान ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस टीमों ने नौ दिसंबर को कई जगहों पर लगातार कार्रवाई की। पुलिस ने 38 स्थानों पर कांबिंग की और अलग-अलग मामलों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दहेज हत्या और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में दो अपराधी शामिल हैं, जिन्हें मुंडकटी थाना पुलिस ने पकड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी तरह जुआ खेलते दो लोगों को 3610 रुपये नकदी के साथ काबू किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 11 बोतल अवैध शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक पिस्तौल सहित एक आरोपी को पकड़ा, जबकि एक अन्य आरोपी से देशी कट्टा और कारतूस मिले। क्राइम ब्रांच होडल ने पुराने नशा तस्करी मामले में फरार चल रहे राजस्थान निवासी मानसिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मानवता दिखाते हुए 40 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए और आठ लोगों को भोजन भी कराया। डीएसपी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नशा, जुआ, अवैध शराब और हथियारों के नेटवर्क को खत्म करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या पुलिस कंट्रोल रूम पर दें।