ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबाद26 को धरनास्थल पर आंदोलन का एक साल पूरा होने पर विरोध प्रदर्शन होगा

26 को धरनास्थल पर आंदोलन का एक साल पूरा होने पर विरोध प्रदर्शन होगा

पलवल। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले एक साल से अटोंहा में तीन खेती

26 को धरनास्थल पर आंदोलन का एक साल पूरा होने पर विरोध प्रदर्शन होगा
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादWed, 24 Nov 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पलवल। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले एक साल से अटोंहा में तीन खेती कानूनों की वापसी को लेकर धरना लगातार जारी है। प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा के बाद किसान 29 नवंबर से शुरू होने जा रहे संसद सत्र के दौरान हर रोज 6 सौ किसान संसद तक ट्रैक्टरों में सवार होकर जाएंगे और शाम को वापस आ जाएंगे। आंदोलन को एक वर्ष पूरा होने पर अटोंहा में धरनास्थल पर किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे और चौपाईयों व लोकगीतों का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए देश के किसान पिछले एक साल से धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों के लंबे आंदोलन को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी है। लेकिन किसानों को इस घोषणा तब तक भरोसा नहीं है जब तक ये तीनों बिल संसद में वापस नहीं लिए जाते हैं। इसको लेकर किसानों ने भी घोषणा कर दी है कि कानून जब तक सदन सत्र में वापस नहीं लिए जाते हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अटोहां चल रहे धरने पर अगामी 26 नवंबर को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा उसके बाद धरना स्थल पर रागनियों व चौपाईयों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

किसान नेता महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि किसानों ने फैसला लिया है कि आगामी 29 नवंबर से संसद सत्र शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री ने संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। सत्र शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक रोजाना 6 सौ किसान रोजाना ट्रैक्टरों में सवार होकर संसद तक जाया करेंगे और शाम को रोजाना वापस आ जाया करेंगे। इसी तरह दूसरे दिन 6 सौ किसान ट्रैक्टरों में पहुंचेंगे। पलवल से भी 3-4 दिसंबर को भारी मात्रा में किसान संसद तक जाएंगे। आगामी 26 नवंबर को अटोहां स्थित धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और रागनी चौपाईयों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें