डिंपल वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में अव्वल
योगेश्वर दत्त ने राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं को छोटे सपने नहीं देखने और मेहनत करने की सलाह दी। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें डिंपल और मिथलेश ने कई पदक जीते।

-ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पहुंचे फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में बुधवार को तीसरी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खेल प्रतियोगिता समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य और जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी रितिका गुप्ता ने की। इस दौरान लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एवं पद्मश्री योगेश्वर दत्त मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने गुब्बारे उड़ा कर प्रतियोगिता का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। योगेश्वर दत्त ने कहा कि युवाओं को काफी छोटे सपने नहीं देखने चाहिए और उसे हासिल करने के लिए दिन रात मेहनत करनी चाहिए।
सफलता हासिल करने के रास्ते में कई बार हार का भी सामना करना पड़ेगा, लेकिन कभी निराश मत होना। यदि कोई खिलाड़ी खेल क्षेत्र में अपना भविष्य बनना चाहता है तो उसके लिए बहुत तपस्या और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कभी भी नौकरी के लिए खेल को न चुने। आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो नौकरी आपके पीछे स्वयं चलकर आएगी। इसके अलावा खेल महोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर गांव नचौली स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना वर्मा ने शिरकत की। यह रहे परिणाम 100 व 200 और 400 मीटर दौड़ में डिंपल ने प्रथम, मिथलेश ने द्वितीय तथा काजल तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में मिथलेश ने पहला, अंजलि ने दूसरा और शालू ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं सैक रेस में कोमल ने पहला, रौनक यादव ने दूसरा और ललिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट इवेंट में डिंपल ने प्रथम, मिथलेश ने द्वितीय और ऋतु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जेवेलिन थ्रो में योगिता, शालू और अंजलि ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लेमन रेस में दीक्षा ने पहला, सोनू ने दूसरा और आफिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बुलक कार्ट दौड़ में डिंपल व मिथलेश ने बाजी मारी। वहीं ललिता व मोहिनी दूसरे और कोमल व माही तीसरे स्थान पर काबिज हुईं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



