Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsOld Faridabad Railway Station to Get Digital Train Information System for Passengers
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की सभी जानकारियां एक स्क्रीन पर मिलेंगी

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की सभी जानकारियां एक स्क्रीन पर मिलेंगी

संक्षेप:

फरीदाबाद के ओल्ड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यहां डिजिटल मशीनें लगाई जाएंगी, जिससे यात्री ट्रेनों की लाइव जानकारी मिनट-टू-मिनट देख सकेंगे। इस प्रणाली से ट्रेन के आगमन, प्रस्थान, विलंब स्थिति और प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी मिलेगी। इसे विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Nov 30, 2025 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। प्रथम श्रेणी स्टेशन के रूप में विकसित हो रहे ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की जानकारी के लिए डिजिटल मशीने लगाई जाएगी। जहां हर जानकारी एक ही डिजिटल स्क्रीन पर मिलेगी। यात्रि मिनट-टू-मिनट ट्रेनों की लाइव अपडेट देख सकेंगे, जिससे यात्रियों को काफी लाभ होगा। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे शहर का सबसे बड़ा स्टेशन है। इसे अमृत भारत याेजना के तहत करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्टेशन के दोनों तरफ पांच-पांच मंजिला पार्किंग तैयार की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें एयरपोर्ट की तर्ज पर आगमन और प्रस्थान अलग-अलग होगा। स्टेशन के दोनों तरफ मल्टी लेवल कार पार्किंग भी होगी। वहीं रेलवे स्टेशन से लेकर मेट्रो स्टेशन के बीच आवाजाही के लिए अभी कोई सीधा फुटओवर ब्रिज नहीं है। ऐसे में कई बार लोग हाईवे पार कर जान जोखिम में डालकर मेट्रो स्टेशन पहुंचते हैं। दोनों स्टेशन के बीच की दूरी को कम करने के लिए स्काई वॉक और मल्टी मॉडल हब बनाने की योजना भी प्रस्तावित है। यात्रियों की सुविधा और आधुनिकता को ध्यान में रखते हुए यहां एयरपोर्ट की तर्ज पर ट्रेवलेटर लगाए जाएंगे। पूछताछ केंद्र से मिलेगा छुटकारा यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी ट्रेनों की लाइव अपडेट की होती है। फरीदाबाद से आगरा, मथुरा, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित देश के विभिन्न राज्यों में ट्रेने चलती हैं।ऐसे में अनेक यात्रियों को अपने ट्रेनों की लाइव स्थिति जानने के लिए बार-बार पूछताछ केंद्र के चक्कर काटने पड़ते हैं। लाइव स्क्रीन लगने से हजारों यात्रियों को ट्रेन के आगमन, प्रस्थान, प्लेटफॉर्म नंबर, विलंब स्थिति और कोच पोजीशन जैसी जानकारी के लिए मोबाइल ऐप या पूछताछ केंद्र पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी योजना उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे ने संयुक्त रूप से ऑटोमेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस) को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस प्रणाली के लागू होने के बाद किसी भी ट्रेन का लाइव स्टेटस उसके निर्धारित आगमन समय से चार घंटे पहले स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। ट्रेन कहां है, कितनी देर में पहुंचेगी, कितना विलंब है और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी ये सभी जानकारियां वास्तविक समय के अनुसार अपडेट होती रहेंगी। ऐसे काम करेगा नया सिस्टम एपीआईएस को सीधे सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम के सर्वर से जोड़ा जाएगा। सिस्टम में सिम-आधारित इंटरनेट तकनीक होगी, जिसके जरिए ट्रेन का वास्तविक समय पर आधारित अपडेट प्लेटफॉर्म स्क्रीन तक पहुंचेगा। इससे खराब नेटवर्क या ऐप लोडिंग की समस्या से जूझ रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल यह सिस्टम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्टेशन पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया गया है। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि यदि रायपुर में पायलट सफल रहता है, तो यह तकनीक जल्द ही बड़े स्टेशनों पर लागू कर दी जाएगी, जिससे यात्रियों की सुविधा कई गुना बढ़ जाएगी।