नशा मुक्ति टीम ने जागरुकता अभियान चलाया
Feb 23, 2026 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
नूंह पुलिस ने गांव कोटा खण्डेवला में नशा मुक्ति के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया। युवाओं को नशे के नुकसान के बारे में बताया गया और साइबर ठगी से बचने की जानकारी दी गई। नशा संबंधी सूचना के लिए 1933 नंबर जारी किया गया है। ग्रामीणों ने नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया।

नूंह। नूंह पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव कोटा खण्डेवला में डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को नशे के नुकसान बताए। टीम ने युवाओं से जिंदगी को हां, नशे को ना का संदेश अपनाने की अपील की। ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने और 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। नशा संबंधी सूचना के लिए 1933 नंबर जारी किया गया है। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर 112 पर कॉल करने को कहा गया। लोगों ने नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


