तस्कर से पांच पशुओं को छुड़वाया
नूंह पुलिस ने पशु-तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए पांच पशुओं को मुक्त कराया। एक आरोपी छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से भाग गए। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी, जब पुलिस ने एक खाली खेत में खड़े कैंटर की जांच की।

नूंह। नूंह पुलिस ने पशु-तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए कार्रवाई की है। अपराध शाखा टीम ने एक कैंटर से पांच पशु मुक्त कराए। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि कुछ लोग हरियाणा से राजस्थान की ओर पशु ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।सीआईए टीम के उपनिरीक्षक कमल अपने साथियों के साथ गांव मेवली के पास पहुंचे। वहां एक खाली खेत में खड़ा कैंटर मिला। पुलिस ने जांच शुरू की तो वाहन के पास मौजूद लोग भागने लगे।
टीम ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू कुमार पुत्र सत्तन मंडल निवासी जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई। वह कैंटर का चालक था। बाकी दो आरोपी शकील और एक अन्य व्यक्ति खेतों का फायदा उठाकर भाग निकले।कैंटर के अंदर चार पशु रस्सियों से बंधे मिले, जबकि एक वाहन के नीचे बंधा था। वाहन के कोई दस्तावेज भी नहीं मिले। पुलिस ने पशु और कैंटर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


