
नूंह पुलिस ने छह फरार बदमाशों को दबोचा
नूंह पुलिस ने 'ऑपरेशन ट्रैक डाउन' के तहत छह फरार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी ओपी सिंह के आदेशानुसार, पुलिस ने गंभीर धाराओं में सक्रिय अपराधियों पर नजर रखी। गिरफ्तार आरोपियों में टॉप 10 मोस्टवांटेड के नाम भी शामिल हैं। पुलिस की टीमें लगातार फरार बदमाशों की तलाश कर रही हैं।
नूंह। ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत नूंह पुलिस ने फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छह बदमाशों को दबोचा है। जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि डीजीपी ओपी सिंह के आदेशानुसार गंभीर धाराओं के तहत फरार और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधियों पर ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत नजर रखी जा रही है । इसी कड़ी में जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने सफलता हासिल की है । गिरफ्तार आरोपियों में टॉप 10 मोस्टवांटेड सूची के नाम भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नियाजम उर्फ नियाजू पुत्र यूनुस निवासी खानपुर घाटी को नूंह शहर थाना में धारा 115, 191(3), 287, 62, 118(1), 351(2), 140(3), 190, 351(3) बीएनएस एवं 25-54-59 आर्म्स एक्ट, के तहत दर्ज केस में नूंह सीआईए ने गिरफ्तार किया है।

जाहिद, साहिद निवासी डुंगेजा पर वर्ष 2022 मे हत्या के प्रयास की धाराओं में पिनगवां थाना में दर्ज मामले में पीओ स्टाफ पुन्हाना द्वारा गिरफ्तारी की गई है । जबकि जाकिर और फारूख निवासी आकेडा़ पशु-तस्करी के पिनगवां थाना में दर्ज केस में सीआईए नूंह टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है । इस अभियान के तहत नूंह पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं और फरार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


