तावडू में हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Feb 04, 2026 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

नूंह पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तावडू सीआईए पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई की। वहीं, अश्लील वीडियो मामले में आरोपी रफीक को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से तीन मोबाइल फोन मिले। उसे पंजाब साइबर क्राइम पुलिस को सौंपा गया।

तावडू में हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

नूंह। तावडू सीआईए पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई कर उसे मौके से पकड़ा। सीआईए तावडू टीम तीन फरवरी की शाम साल्हाका-तावडू रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक निर्माणाधीन सीमेंट की चारदीवारी के पास हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर काबू कर लिया। नियमों के अनुसार उसकी तलाशी ली गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से पॉलीथीन में रखी हेरोइन बरामद हुई, जिसका वजन 20 ग्राम पाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरशाद उर्फ टुंडल निवासी शिकारपुर थाना सदर तावडू के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि यह हेरोइन उसने एक फरवरी को सोनू नामक व्यक्ति से खरीदी थी। इस मामले में तावडू सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। -------- अश्लील वीडियो मामले में आरोपी गिरफ्तार, पंजाब पुलिस को सौंपा नूंह। नूंह पुलिस ने अश्लील वीडियो के एक गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उसे आगे की जांच के लिए पंजाब साइबर क्राइम पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी का नाम रफीक निवासी नई गांव थाना बिच्छोर जिला नूंह है। आरोपी पर पंजाब के एक व्यक्ति को आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। इस संबंध में 24 दिसंबर को एसएएस नगर मोहाली में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की जांच के बाद फिरोजपुर झिरका अपराध शाखा की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। निरीक्षक सुभाष के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। जांच में सामने आया कि इन मोबाइल फोन में से एक का इस्तेमाल आपत्तिजनक वीडियो बनाने और पीड़ित को धमकाने के लिए किया गया था। इसके अलावा आरोपी के मोबाइल नंबर से जुड़ी एक अन्य साइबर शिकायत भी दर्ज पाई गई है। पुलिस ने आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए पंजाब स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया है। नूंह पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग या सेक्सटॉर्शन की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।