अभियान चलाकर तीन अपराधियों को पकड़ा

अभियान चलाकर तीन अपराधियों को पकड़ा

संक्षेप:

नूंह पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिससे कुल 36 वांछित आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस की छापेमारी से अपराधियों में दहशत फैल गई है। यह अभियान कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए जारी है।

Nov 17, 2025 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

नूंह। नूंह पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत रविवार को तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया। अभियान में अब तक 36 वांछित आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस की लगातार छापेमारी से अपराधियों में दहशत फैल गई है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार चल रहा है और 20 नवंबर तक विशेष सघन कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान का मकसद कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधियों को पकड़कर जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है। सीआईए, क्राइम ब्रांच, पीओ स्टाफ और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने दिन-रात छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कई आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और गंभीर धाराओं में वांछित थे। पहले चरण में 33 फरार आरोपी पकड़े गए थे, जबकि रविवार को तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें इकबाल, मुफीद और सलीम शामिल हैं, जो डकैती, अवैध हथियार और अन्य गंभीर धाराओं के मामलों में तलाश में थे। इस तरह कुल 36 आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। इसके साथ ही साइबर अपराधों में शामिल 35 आरोपियों को भी पकड़ा गया है, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरार अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस टीमें पड़ोसी राज्यों से समन्वय कर हर आरोपी तक पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि जनता भी पुलिस का सहयोग कर रही है और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तुरंत कार्रवाई की जा रही है।