Faridabad News: सब्जियों की खेती से किसान कमा रहे मुनाफा
Faridabad News: नूंह जिले में बागवानी विभाग की योजनाओं से किसान टमाटर और बैंगन की खेती कर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं। बढ़कालीमुद्दीन के किसानों ने टमाटर की खेती से करीब 1.5 से 1.6 लाख रुपये तक मुनाफा अर्जित किया, जबकि लियाकत को बागवानी से दो लाख रुपये का लाभ हुआ। किसानों को खेती के लिए अनुदान भी मिला। विभाग सब्जियों, फलों, फूलों, मशरूम और मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दे रहा है।

Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। जिले में बागवानी विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर किसान टमाटर और बैंगन की खेती से अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। विभाग की ओर से किसानों को अनुदान देकर आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गांव बढ़कालीमुद्दीन के किसान हनीफ ने एक एकड़ में टमाटर की खेती से करीब 1.50 लाख रुपये का मुनाफा कमाया। उन्हें 30 हजार रुपये का अनुदान मिला। इसी गांव के असरुद्दीन ने 40,200 रुपये के अनुदान के साथ टमाटर की खेती से 1.60 लाख रुपये का मुनाफा अर्जित किया। मोहम्मद कासिम ने भी 40,200 रुपये के अनुदान से करीब 1.50 लाख रुपये कमाए।
वहीं, किसान लियाकत को 65 हजार रुपये का अनुदान मिला और उन्होंने बागवानी से दो लाख रुपये का मुनाफा अर्जित किया। गांव कोटला के तालीम को बैंगन की खेती के लिए 37 हजार रुपये का अनुदान दिया गया। उपायुक्त अखिल पिलानी ने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रजाक ने बताया कि विभाग सब्जियों, फलों, फूलों, मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दे रहा है। किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कर योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं।----


