नूंह में स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति
नूंह के लिए चार विकास परियोजनाओं का बजट मंजूर किया गया है, जिसमें लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इनमें एक भव्य सभागार, संग्रहालय, और स्टेडियम का निर्माण शामिल है। ये योजनाएं शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगी और प्रशासनिक कामकाज में सुधार करेंगी। निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

नूंह, सरसमल। नूंह के लिए चार विकास परियोजनाओं का बजट मंजूर किया गया है। करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से ये योजनाएं लागू होंगी। इनमें स्टेडियम निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में जिन योजनाओं को स्वीकृति मिली है, उनमें एक भव्य सभागार और संग्रहालय परिसर का निर्माण प्रमुख है। यह परिसर पुराने कार्यालयों वाली सड़क पर विकसित किया जाएगा, जिससे सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को एक आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए पलवल टी-पॉइंट के पास मेवात मॉडल स्कूल के नजदीक उपलब्ध भूमि पर खेल परिसर (स्टेडियम) बनाया जाएगा।
इससे युवाओं को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।नगर परिषद कार्यालय भवन के विस्तार की योजना भी शामिल है। मौजूदा भवन के साथ नई इमारत बनाई जाएगी, जिससे प्रशासनिक कामकाज को अधिक सुचारु ढंग से संचालित किया जा सकेगा और लोगों को सेवाएं आसानी से मिलेंगी। शहर की सड़कों के सौंदर्यीकरण के तहत पलवल टी-पॉइंट से झंडा चौक तक बीच की पट्टी को विकसित किया जाएगा। इससे शहर का स्वरूप बेहतर होगा और यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।प्रवक्ता के अनुसार सभी परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। इन योजनाओं के पूरा होने से नूंह के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


