मुठभेड़ में इनामी पशु तस्कर पकड़ा
पलवल,अजित कुमार। अपराध जांच शाखा पुलिस ने 10 हजार के इनामी कुख्यात अन्तर्राज्यीय पशु

पलवल,अजित कुमार। अपराध जांच शाखा पुलिस ने 10 हजार के इनामी कुख्यात अन्तर्राज्यीय पशु तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है।डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि पशु तस्करी व संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने बीती रात उटावड रोड बाईपास हथीन पर एक बड़ी कार्रवाई की है। इस करवाई में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व यूपी में अपराधों में शामिल इनामी पशु तस्कर जैकम उर्फ़ फीतना निवासी उटावड को पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सहित काबू कर लिया गया।14 मई की रात दीपक गुलिया इंचार्ज एवीटी हथीन को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर जैकम उर्फ़ फीतना जो वर्ष 2024 में पलवल पुलिस पर फायर कर चुका है अपने साथियों के साथ हथियार लेकर उटावड रोड बाईपास की पुलिया पर आने वाला है।
आरोपी पूर्व में कोसी, जिला मथुरा में पशु तस्करी करते हुए वीडियो में रिकॉर्ड हो चुका है व कई वर्षों से पशु तस्करी में सक्रिय है। सूचना के आधार पर मौके पर टीम के साथ छापेमारी की गई। करीब 20-25 मिनट बाद एक गाड़ी से सूचना मुताबिक एक युवक उतरकर पैदल पुलिया की तरफ आया। पुलिस ने उक्त आरोपी को घेरकर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी तो आरोपी ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम की तरफ जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आरोपी पुलिया से कूदकर खेतों की तरफ भागा व पुलिसकर्मी वीरेंद्र सिंह की तरफ फायर किया। पुलिस ने हवाई फायर कर फिर चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने दोबारा फायर किया। अपने आप को चारों तरफ से घिरा देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी करवाई में पुलिस ने आरोपी के पैरों की तरफ एक-एक फायर किया। जिसमे जैकम के बाएं घुटने व दाहिने पैर के टखने में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने पकड़ लिया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


