निगम को एक के बदले दस पौधे लगाने होंगे : एनजीटी
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। प्रतापगढ़ में कूड़ा निस्तारण परियोजना को लेकर पेड़ों की कटाईनिगम को एक के बदले दस पौधे लगाने होंगे : एनजीटी

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। प्रतापगढ़ में कूड़ा निस्तारण परियोजना को लेकर पेड़ों की कटाई के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाते हुए अहम फैसला सुनाया है। ट्रिब्यूनल ने नगर निगम द्वारा काटे गए 180 पेड़ों के बदले 10 गुना यानी 1800 पौधे लगाने और उनकी पांच साल तक देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।सुदेश कुमार और नरेंदर पांडेय ने एनजीटी में प्रतापगढ़ सेक्टर-56 में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र के निर्माण के पेड़ काटने की शिकायत दी थी। इसके अलावा निस्तारण केंद्र से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान का हवाला दिया था। इसकी सुनवाई करते हुए एनजीटी ने आदेश जारी किए हैं।
एनजीटी के आदेश के अनुसार नगर निगम को न केवल पौधारोपण करना होगा, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करनी होगी, ताकि पौधे जीवित रह सकें। इस पूरे कार्य की निगरानी क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निगरानी बनाए रखने के भी आदेश दिए गए हैं।-------प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निरीक्षण के निर्देशट्रिब्यूनल ने हरियाण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालयों को भी निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर निरीक्षण करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि ठोस कचरा प्रबंधन नियमों का पूरी तरह पालन हो रहा है या नहीं। यदि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पूरी जांच की रिपोर्ट तीन सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करनी होगी।---------डंपिंग यार्ड नहीं, प्रोसेसिंग सेंटरएनजीटी ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि प्रतापगढ़ में स्थित यह स्थल कूड़ा डंपिंग यार्ड नहीं है, बल्कि ठोस कचरा प्रसंस्करण और उपचार केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। ट्रिब्यूनल ने यह भी संकेत दिया कि पर्यावरणीय नियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए इस तरह की सुविधाएं शहर के लिए आवश्यक हैं। इसके अलावा एनजीटी के इस फैसले को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पेड़ों की कटाई के बदले बड़े स्तर पर पौधारोपण और उनकी देखभाल के निर्देश से न केवल हरित क्षेत्र बढ़ेगा, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।-------प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को एनजीटी के आदेश प्राप्त हुए हैं। उसके अनुरूप ही कार्य किया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क करके पाैधरोपण सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके अलावा कूड़ा निस्तारण केंद्र का भी निरीक्षण किया जाएगा।-उज्ज्वल डागर, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बल्लभगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


