आईपी कॉलोनी के पार्कों में नई बेंच लगी
फरीदाबाद के आईपी कॉलोनी के पार्कों में 45 नई बेंचें लगाई गई हैं। पार्षद अजय बैसला की पहल पर यह बेंचें तीन प्रमुख पार्कों में लगाई गईं हैं। स्थानीय निवासियों ने कई सालों से टूटे बेंचों की समस्या की शिकायत की थी। अब बुजुर्गों और परिवारों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

फरीदाबाद,धनंजय चौहान। वार्ड-29 स्थित आईपी कॉलोनी के पार्कों में बैठने की बेहतर व्यवस्था के लिए 45 नई बेंच लगाई गई हैं। पार्षद अजय बैसला की पहल पर शनिवार को कॉलोनी के तीन प्रमुख पार्कों पॉकेट ए, बी और सी में 15-15 बेंच उपलब्ध कराई गईं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन पॉकेटों में पार्कों में लगी बेंच कई सालों से टूटी पड़ी थी। इसे लेकर वह कई बार नगर निगम अधिकारियों से मांग कर चुके थे।साथ ही वार्ड पार्षद से कई बार मांग की थी। लोगों की समस्या को देखते शनिवार को नई बेंच लगा दी गई है।
जिससे पार्कों में सुबह-शाम सैर करने आने वाले लोगों, विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के अभिभावकों को काफी सुविधा मिलेगी। पॉकेट ए और बी के पूर्व प्रधान जेपी भारद्वाज ने कहा कि पार्षद क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले भी पार्कों में पुराने झूलों को बदलवाने सहित कई विकास कार्य कराए जा चुके हैं। बेंचों की मांग भी लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। स्थानीय निवासी गौरव बिंदल ने कहा कि पार्कों में आने वाले बुजुर्गों को अब आराम से बैठने की सुविधा मिलेगी। वहीं पॉकेट सी के प्रधान प्रीतपाल सिंह, बिजेंद्र तोमर, अनुज और मनीष ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित का कार्य बताया। इस अवसर पर गौरव बिंदल, केतन सूरी, सोमदत्त शर्मा, घनश्याम, मुकुल चड्ढा और रेनू भारद्वाज सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


