पलवल में नई पाइपलाइन से जलापूर्ति में सुधार होगा

Mar 05, 2026 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

पलवल में पेयजल की नई पाइप लाइन डालने की तैयारी शुरू हो गई है। 101 करोड़ रुपये की लागत से 80 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी और सात नए पानी के टैंक बनाए जाएंगे। इससे लोगों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति हो सकेगी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी की दिक्कत भी हल होगी।

पलवल में नई पाइपलाइन से जलापूर्ति में सुधार होगा

अजित कुमार, पलवल। पलवल शहर के पेयजल की नई पाइप लाइन डालने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 101 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 80 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही शहर में सात नए पानी के टैंक बनाकर आपूर्ति व्यवस्था मजबूत की जाएगी। साथ ही लोगों के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति हो सकेगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की योजना तैयार की है। विभाग के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र में कई जगह पानी की लाइनें पुरानी या क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता।

नई योजना के तहत इन स्थानों पर नई पाइप लाइन डाली जाएगी और पुरानी टूटी लाइनों को भी बदला जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पर काम अगले एक सप्ताह में शुरू करने की तैयारी है। कार्य पूरा होने के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में पानी की आपूर्ति अधिक व्यवस्थित और सुचारु हो सकेगी। इससे लंबे समय से चल रही पानी की परेशानी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। सात नए पानी के टैंक बनाकर मजबूत होगी सप्लाई योजना के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में सात बड़े पानी के टैंक भी बनाए जाएंगे। इन टैंकों में पानी संग्रहित कर आसपास के क्षेत्रों में नियमित सप्लाई दी जाएगी। विभाग का मानना है कि टैंक बनने से पानी का दबाव भी संतुलित रहेगा और दूर-दराज के मोहल्लों तक पर्याप्त पानी पहुंच सकेगा। अभी कई इलाकों में पाइप लाइन होने के बावजूद पर्याप्त दबाव नहीं बन पाता, जिससे लोगों को परेशानी होती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद टैंकों से पाइप लाइनों को जोड़कर बेहतर वितरण प्रणाली तैयार की जाएगी। इससे गर्मियों के मौसम में भी पानी की आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खत्म होगी पानी की दिक्कत पलवल के कुछ इलाके ऐसे हैं जहां जमीन की ऊंचाई अधिक होने के कारण पानी का दबाव कम रहता है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लंबे समय से पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। नई योजना में इन इलाकों को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है। पाइप लाइन नेटवर्क को इस तरह तैयार किया जाएगा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक भी पानी पर्याप्त मात्रा में पहुंच सके। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि योजना सही तरीके से लागू होती है तो शहर के कई मोहल्लों की पुरानी समस्या दूर हो जाएगी। लोगों ने इस पहल को सराहनीय कदम बताया है और उम्मीद जताई है कि इससे दैनिक जीवन में राहत मिलेगी। शहर में पानी की आपूर्ति सुधारने के लिए यह बड़ा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके तहत करीब 80 किलोमीटर लंबी नई पाइप लाइन डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि सात नए पानी के टैंक भी बनाए जाएंगे, जिनसे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी। विभाग का लक्ष्य है कि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। -हेमंत कुमार, कार्यकारी अधिकारी,जनस्वास्थ्य विभाग

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।