ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादसूची में पूर्व मंत्री समेत करीब एक दर्जन से अधिक धनाढ्य लोग भी शामिल

सूची में पूर्व मंत्री समेत करीब एक दर्जन से अधिक धनाढ्य लोग भी शामिल

आयुष्मान भारत योजना के तहत जिन पात्र परिवारों का इलाज होना है। उसकी सूची वर्ष 2011 में कराए गए सर्वे के आधार पर तैयार की गई है। जिसकी सूची पार्षदों को भेजी गई है। उसमें पूर्व मंत्री एसी चौधरी का नाम...

सूची में पूर्व मंत्री समेत करीब एक दर्जन से अधिक धनाढ्य लोग भी शामिल
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादSun, 23 Sep 2018 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाताआयुष्मान भारत योजना के तहत जिन पात्र परिवारों का इलाज होना है। उसकी सूची वर्ष 2011 में कराए गए सर्वे के आधार पर तैयार की गई है। जिसकी सूची पार्षदों को भेजी गई है। उसमें पूर्व मंत्री एसी चौधरी का नाम भी शामिल है। एनआईटी क्षेत्र के पार्षद जशवंत सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्या में यह बात सामने आई है। उनके क्षेत्र के लोग जब सूची में अपना नाम खोज रहे थे तो उन्हें अपना तो नाम नहीं मिला, लेकिन पूर्व मंत्री का नाम मिल गया। यह देख स्थानीय लोग दंग रह गए। यही नहीं, इस सूची में और भी शहर के कई धनाढ्य लोग बताए गए हैं। इनमें व्यापारी समेत कई वर्गों के लोग शामिल हैं। पार्षद का कहना है कि इस संबंध में अन्य पार्षदों से बातचीत कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। अभी कुछ भी बताना संभव नहीं है।इस बारे में डिप्टी सीएमओ व आयुष्मान भारत योजना के प्रभारी रमेश चन्द्र ने बताया कि जिस सूची में पूर्व मंत्री का नाम बताया जा रहा है। उस सूची का प्रारूप तो सही दिखाई दे रहा है, लेकिन जब तक उनके सिस्टम से यह सब चेक नहीं कर लिया जाएगा, तब तक हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। यह सरकार की नाकामी है: पूर्व मंत्री इस बारे में पूर्व मंत्री एसी चौधरी ने बताया कि उनके पास इस बारे में कई फोन आए। अगर ऐसा है तो यह सरकार की नाकामी है। सरकार को इस लिस्ट के जारी करने से पहले इसके बारे में सोचना चाहिए था। सूची की जांच करने के बाद ही इसे लागू करना चाहिए। । विधानसभा से उन्हें पेंशन मिलती है। वह इसके हकदार नहीं है। पात्र लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए। इस योजना के शुरू होते ही इस सूची पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें