Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsNational Youth Parliament Scheme 2 0 Launched in Haryana to Engage Students with Democratic Processes
सरकारी स्कूलों के छात्र एवं छात्राएं संसद की कार्यवाही से रूबरू होंगे

सरकारी स्कूलों के छात्र एवं छात्राएं संसद की कार्यवाही से रूबरू होंगे

संक्षेप:

हरियाणा में राष्ट्रीय युवा संसद योजना 2.0 लागू की गई है, जिसका उद्देश्य छात्रों को संसद की लोकतांत्रिक गतिविधियों से जोड़ना है। इस योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए किशोर सभा और स्नातक छात्रों के लिए तरुण सभा का आयोजन होगा। आमजन भी इस गतिविधि में शामिल होंगे।

Dec 08, 2025 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी के स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं संसद की लोकतांत्रिक कार्यवाही से रूबरू होंगे। इसके तहत हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राष्ट्रीय युवा संसद योजना 2.0 लागू करने के आदेश दिए हैं। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को संसद गतिविधि में उन्हें शामिल करके लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है। प्रदेश सरकार राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान दे रही है। इसके चलते सरकारी स्कूलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रहा है। इन योजनाओं के बदौलत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी डॉक्टर, इंजीनियर सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के सपन देख पाते हैं और उन्हें पूरा भी कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

छात्रों का रुझान राजनीति की ओर भी बढ़े और संसद की विभिन्न गतिविधियों से भी अवगत कराया जाएगा। ताकि छात्रों को सर्वांगीण विकास हो सके। इसके तहत हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने राष्ट्रीय युवा संसद योजना 2.0 लागू की है। इसके जरिये छात्रों को भारतीय लोकतंत्र और संसदीय प्रक्रियाओं से परिचित कराया जाएगा और उनमें संवैधानिक मूल्यों और अनुशासन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के छात्रों के लिए किशोर सभा और स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों के लिए तरुण सभा जैसी श्रेणियां रखी गई हैं। आमजन भी शामिल हो सकेंगे हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय युवा संसद योजना केवल स्कूल-काॅलेजों के छात्रों तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें आमजन को भी शामिल किया जाएगा। आमजन भी छात्रों को संसद की विभिन्न तरह की गतिविधियों को बता सकेंगे। इसमें गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। बता दें कि संसद की प्रमुख गतिविधियां कानून बनाना (विधायी कार्य), सरकार पर नियंत्रण रखना (कार्यपालिका पर निगरानी), देश के वित्तीय मामलों का प्रबंधन करना (वित्तीय शक्तियां), संविधान में संशोधन करना, और राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के चुनाव में भाग जैसी कई कार्य शामिल हैं। इसके अलावा यह जनता की समस्याओं को उठाना, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बहस और सरकार की नीतियों की समीक्षा भी गतिविधियों में शामिल हैं। वहीं यह सभी गतिविधियां सुनिश्चित करती हैं कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह हैं। नोडल अधिकारी नियुक्त करने होंगे हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सभी स्कूल एवं कॉलेजों को राष्ट्रीय युवा संसद योजना 2.0को लागू करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा युवा संसद के तहत होने की वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी nyps.mpa.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी स्कूल कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थानों को इससे अवगत करा दिया गया है और जारी निर्देशों केअनुसार ही किशोर एवं तरुण सभी आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय युवा संसद योजना 2.0 लागू करने सभी के लिए आवश्यक है। -भगत सिंह, प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी, राजकीय आईटीआई एनआईटी