ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादराष्ट्रीय राजमार्ग दूधिया रोशनी से जगमग होंगे

राष्ट्रीय राजमार्ग दूधिया रोशनी से जगमग होंगे

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के बीचोंबीच से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो अगले करीब तीन महीने में दूधिया रोशनी से जगमग होगा। दिल्ली बदरपुर से पृथला तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधेरा नहीं बल्कि...

राष्ट्रीय राजमार्ग दूधिया रोशनी से जगमग होंगे
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादTue, 27 Jun 2017 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के बीचोंबीच से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो अगले करीब तीन महीने में दूधिया रोशनी से जगमग होगा। दिल्ली बदरपुर से पृथला तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधेरा नहीं बल्कि दूधिया रोशनी बिखरेगी। इसके लिए मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित की गई जिला विकास समंवय एवं निगरानी समिति की त्रिमासिक बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। गुर्जर ने बैठक में नगर निगम अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मानसून सिर पर है और नालों की सफाई अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसके प्रति नगर निगम की गंभीरता नहीं दिखती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई ऐसी जगह हैं, जहां थोड़ी सी बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। जिससे यातायात प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि अगर शहर में कहीं भी जलभराव हुआ तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री नगर निगम अधिकारियों से इस बात पर नाराज दिखाई दिए कि नगर निगम ने समय रहते हुए बरसाती पानी की समुचित निकासी के लिए नालों की सफाई नहीं कराई। बल्कि राज्य सरकार के अधिकारियों को भी गलत रिपोर्ट देकर गुमराह करने का प्रयास किया। शहर के अधिकांश नाले गंदगी से अटे हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग हो, एयरफोर्स रोड हो या फिर साठ फुठ रोड या सेक्टरों की सड़कें थोड़ी सी बारिश से ही नाले में तब्दील हो जाती हैं। केंद्रीय मंत्री ने विधायक की मांग पर रेनीवेल परियोजना तीन के बार-बार फट जाने और जलापूर्ति बाधित होने की जांच के आदेश दिए। केंद्रीय मंत्री ने मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों से कहा कि मेट्रो पिलर के पास से अभी तक मिट्टी नहीं उठवाई गई है। जगह जगह मिट्टी के ढेर पड़े हुए हैं। इस पर उपायुक्त समीरपाल सरो ने मेट्रो के चेयरमैन को इसका नोटिस दिया। मंत्री ने मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता रमेश देशवाल से बोर्ड द्वारा अब तक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने पर जवाब मांगा। मंत्री ने अधिकारियों को मानसून में यमुना में बाढ़ से बचाव के लिए प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यमुना नदी पर मंझावली के नजदीक बनाए जाने वाले पुल की डीपीआर बन चुकी है और आवश्यक जमीन का अधिग्रहण भी कर लिया गया है। जिस विभाग से संबंधित कार्य पूरे होने हैं, वे इसे गंभीरता से पूरा करें ताकि इस पुल का निर्माण शुरू कराया जा सके। इस मौके पर विधायक नगेंद्र भड़ाना, महापोर सुमनबाला, उपायुक्त समीरपाल सरो, निगमायुक्त सोनल गोयल, वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र दहिया, भूपेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें