तरंग उत्सव में केएल मेहता और श्रीमती सुषमा स्वराज कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा

Apr 08, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद के केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर का सांस्कृतिक उत्सव तरंग आयोजित किया गया। इसमें 26 महाविद्यालयों के लगभग 140 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें कविता, वाद-विवाद, और कला प्रतियोगिताएं शामिल थीं। कई कॉलेजों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीते।

तरंग उत्सव में केएल मेहता और श्रीमती सुषमा स्वराज कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय स्तर का सांस्कृतिक उत्सव तरंग आयोजित किया गया। यह आयोजन रचनात्मकता, कलात्मक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विविधता के उत्सव के रूप में सामने आया, जिसमें 26 महाविद्यालयों के लगभग 140 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एमडीईएस के अध्यक्ष डॉ. आनंद मेहता ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनील शर्मा और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के युवा कल्याण निदेशक डॉ. प्रताप राठी उपस्थित रहे। उत्सव के दौरान चार अलग-अलग मंचों पर एक साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

यह रहा परिणामहिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में बनारसीदास चांदीवाला सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली ने पहला, श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय ने दूसरे और केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। अंग्रेजी काव्य पाठ में डीएवी शताब्दी महाविद्यालय ने प्रथम, वैश आर्य शिक्षा महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ दूसरे और केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय तथा जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। संगोष्ठी प्रतियोगिता में अग्रवाल कॉलेज प्रथम, वैश आर्य शिक्षा महिला महाविद्यालय द्वितीय और डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट तृतीय रहा। हिंदी वाद-विवाद में सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल ने पहला, जबकि केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय दूसरे और एनजीएफ डिग्री कॉलेज पलवल तीसरे स्थान पर रहा। अंग्रेजी वाद-विवाद में अग्रवाल कॉलेज, सरस्वती महिला महाविद्यालय और वैश आर्य शिक्षा महिला महाविद्यालय क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज हुए। रंगोली प्रतियोगिता में श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय ने पहला स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, कार्टूनिंग प्रतियोगिता में श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय, मेहंदी प्रतियोगिता में जीजीडीएसडी कॉलेज, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग में पीजीडीएवी कॉलेज दिल्ली, एकल गायन में डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, वाद्य संगीत में केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, हरियाणवी युगल नृत्य में के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय और लोक नृत्य (पुरुष) में डीएवी शताब्दी महाविद्यालय एवं महिला में वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।