कॉलेज में जागरुकता अभियान चलाया
Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
पलवल में नशा मुक्त पलवल और सुरक्षित पलवल के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। निजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में डीन कुलदीप तोमर और 400 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने की।

पलवल, अजित कुमार। नशा मुक्त पलवल सुरक्षित पलवल को साकार करने के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को नशा मुक्ति टीम के नेतृत्व में निजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मीतरोल औरंगाबाद, पलवल में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीन कुलदीप तोमर, समस्त प्राध्यापकगण व 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत निरीक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा युवाओं को नशे के चक्रव्यूह से आगाह करने के साथ हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


