आगरा नहर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

बल्लभगढ़ के गांव सोतई में आगरा नहर के पास मंगलवार सुबह 55 वर्षीय सतपाल का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। हालांकि, परिवार ने किसी शिकायत का आदेश नहीं दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की योजना बना रही है।

आगरा नहर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव

बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव सोतई में आगरा नहर के पास शराब के ठेके के पास मंगलवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मृतक की पहचान गांव साहुपूरा निवासी सतपाल के रूप में हुई है। वह सेक्टर-6 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। मंगलवार सुबह पुलिस को आगरा नहर किनारे एक शराब के ठेके के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। एसीपी सदर अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।