युवक की हत्या का शक जताकर पुलिस से जांच की मांग

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में आगरा नहर से मिले युवक नकुल यादव के शव की पहचान पर परिवार ने हत्या का शक जताया है। 20 दिन पहले रिश्ता तय हुआ था और परिजनों को लेन-देन के मामले में हत्या की आशंका है। मृतक के शव परिजन को मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

युवक की हत्या का शक जताकर पुलिस से जांच की मांग

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। मंगलवार को आगरा नहर में मिले युवक के शव की पहचान होने पर परिजनों ने हत्या का शक जताया है। परिजनों ने खेड़ी पुल थाना पुलिस को शिकायत देकर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने लेन-देन को लेकर हत्या करने का शक जताया है। मृतक की 20 दिन पहले ही रिश्ता पक्का हुआ था। पल्ला थाना क्षेत्र के विनय नगर निवासी नकुल यादव साइबर कैफे चलाता था। 15 जून की सुबह वह हर रोज की अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपने काम के लिए निकला था, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा।

16 जून को उसका शव खेड़ी पुल के पास आगरा नहर में मिला था। युवक की पहचान उसके पास मिले मोबाइल फोन से हो गई थी। मृतक युवक के बड़े भाई अर्जुन यादव ने बताया कि सुबह 11:30 पर नकुल का फोन बंद हो गया था। उससे पहले उससे बात हो रही थी। खाना पहुंचाने को लेकर उससे बात हुई थी। फोन बंद होने पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। मंगलवार दोपहर उन्हें सेक्टर-17 के पास आगरा नहर में एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि उनके भाई नकुल का करीब 20 दिन पहले रिश्ता तय हुआ था। इस साल के अंत में उसकी शादी करनी थी। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन पहले लेन-देन को लेकर किसी ने उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्हें शक है कि इसी लेन-देन के चक्कर में अपहरण करने के बाद नकुल की हत्या करशव को नहरमें फेंका गया है।यह आत्महत्या का मामला नहीं है। पुलिस ने शिकायत मिलनेपरमामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर अगामी कार्रवाई करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।