मुठभेड़ में हत्यारोपी को गोली लगी
फरीदाबाद, केशव भारद्वाज अपराध डीएलएफ ने सेक्टर-37 इलाके में रेड लॉयन ओयो होटल के

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज अपराध डीएलएफ ने सेक्टर-37 इलाके में रेड लॉयन ओयो होटल के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी दिल्ली मॉलडबंद निवासी इंद्र त्यागी उर्फ पंडित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मुठभेड़ का विवरण
पुलिस ने आरोपी को ग्रेटर फरीदाबाद-अमृता अस्पताल से आरपीएस सोसायटी की तरफ जाने वाले रोड पर मुठभेड़ के बाद काबू करने में सफलता हासिल की है। अपराध शाखा, डीएलएफ को 17 मई की रात को सूचना मिली थी कि रेड लॉयन ओयो होटल के सामने सचिन नामक युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी बाइक पर सवार होकर भूपानी मोड मास्टर रोड की तरफ आ रहा है। इस पर अपराध शाखा, डीएलएफ की टीम ने मास्टर रोड पर साईं कॉलोनी कच्चे रास्ते वाले कट के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान बाइक पर आ रहे आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर तीन राउंड गोली चला दीं। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपी इंद्र त्यागी पर गोली चला दी। यह गोली आरोपी के दाहिने पैर में जा लगी। गोली लगते ही लड़खड़ा कर गिर पड़ा।
पुलिस की कार्रवाई
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने के बाद एसीपी क्राइम वरुण दहिया सहित कई पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, तीन खाली कारतूस और बाइक बरामद की है। भूपानी थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज किया है। एसीपी क्राइम ने सोमवार को सेक्टर-30 पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 9 अप्रैल की रात को सेक्टर-37 मथुरा रोड पर स्थित रेड लायन ओयो होटल के सामने सचिन नामक एक युवक के चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी इस मामले में वांछित था। इसके अतिरिक्त थाना सेक्टर 31 के अंतर्गत आरोपी ने गत वर्ष तीन दिसंबर की सुबह अरुण और राहुल पर चाकू से हमला कर दिया था। अरोपी हत्या के प्रयास और लड़ाई झगड़ा के मामले में भी फरार चल रहा था। इस मामले में अपराध शाखा प्रभारी रमेश कुमार की टीम वारदात के बाद से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


