हत्यारोपी का रिमांड पूरा, जेल भेजा

Feb 21, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में जेल में संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या के आरोपी अरुण चौधरी का पुलिस रिमांड खत्म होने पर न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेजा गया। चार दिन की पूछताछ में उसकी विदेश में गैंगस्टर से संपर्क की जानकारी नहीं मिली। हत्या में उपयोग किए गए पत्थर और कपड़ा बरामद किया गया है।

हत्यारोपी का रिमांड पूरा, जेल भेजा

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जेल में संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या के आरोपी अरुण चौधरी का शनिवार को पुलिस रिमांड पूरा हो गया। रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया। चार दिन के रिमांड के दौरान खुफिया ब्यूरो ने भी आरोपी से पूछताछ कर उसके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई। पूछताछ के बाद आरोपी के विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा से किसी तरह के संपर्क होने की जानकारी हाथ नहीं लगी है। अपराध शाखा, डीएलएफ की टीम ने आरोपी की निशानदेही पर नीमका जेल से हत्या में प्रयोग किया गया पत्थर और कपड़ा बरामद कर लिया।

जांच में खुलासा हुआ कि पत्थर को कपड़े में बांधकर उसने हथियार बनाया गया था और इसी से संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान के सिर पर कई वार किए थे, जिससे उसकी मौत हो गई थी। हत्या के समय सेल में मौजूद तीसरे बंदी शोएब रियाज से भी अपराध शाखा ने जेल परिसर में पूछताछ की। साथ ही आसपास ड्युटी पर तैनात करीब चार जेल कर्मियों से भी जानकारी जुटाई गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।