Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsMurder of Driver in Faridabad Two Named Suspects Identified
चालक की हत्या के आरोप में दो लोग नामजद

चालक की हत्या के आरोप में दो लोग नामजद

संक्षेप:

फरीदाबाद के सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पलवल के लालवा गांव के ड्राइवर रविंद्र की हत्या के मामले में दो युवकों सतीश और रोहित को नामजद किया है। रविंद्र को बाइक सवारों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Mon, 24 Nov 2025 11:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पलवल के लालवा गांव निवासी ड्राइवरकी हत्या के आरोप में दो लोगों को नामजद किया है। वहीं, तीसरे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। अपराध जांच शाखा की टीम आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने इस मामले में सतीश और रोहित नामक युवकों को नामजद किया है। पुलिस ने यह मामला मृतक के बेटे यशविंद्र की शिकायत पर दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसका पिता रविंद्र बीपीटीपी में ड्राइवर के तौर पर नौकरी करता था। रविवार देर शाम बाइक सवारों ने सेक्टर-17-18 कट के पास चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस मामले में अपराध जांच शाखा की टीमें फरार हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुईं हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बाइक सवार तीनों आरोपी एक युवक के साथ झगड़ा कर रहे थे। झगड़ा होते देख ड्राइवर रविंद्र बीच-बचाव करने के लिए रुक गए थे। जब वह दोनों पक्षों के बीच झगड़े में बीच-बचाव कर रहे थे तो बाइक सवार आपा खो बैठे। इस दौरान उन्होंने रविंद्र को चाकू घोंप दिया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। -------