Faridabad News: अनंगपुर गांव में युवक की हत्या
Faridabad News: फरीदाबाद के अनंगपुर गांव के डोमका मोहल्ले में 36 वर्षीय पेंटर का शव एक महिला के कमरे में गली-सड़ी अवस्था में मिला है। महिला, जिसे मृतक की प्रेमिका बताया जा रहा है, घटना के बाद फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अनंगपुर गांव के डोमका मोहल्ले में एक 36 वर्षीय पेंटर का शव एक महिला के किराये के कमरे में गली-सड़ी अवस्था में मिला है। महिला को मृतक की प्रेमिका बताया जा रहा है। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक का शव और घटनास्थल
मृतक के गले पर धारदार हथियार से काटे जाने का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की पुख्ता वजह का पता चलेगी। इस वारदात के बाद से मृतक की कथित प्रेमिका अपने किराये के कमरे से फरार है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब 1:00 बजे सूरजकुंड थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बंद कमरे से बदबू आ रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का ताला लगा हुआ था। जब पुलिस किसी तरह दरवाजा खोलकर कमरे के अंदर पहुंची तो वहां एक गला-सड़ा शव पड़ा हुआ था। शव पड़ा होने पर वहां आस-पड़ोस के लोग भी जमा हो गए। पुलिस ने शव को पहचान के लिए एनआईटी तीन स्थित मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह तक मृतक की पहचान अलीगढ़ के थाना चंडौस के अंतर्गत रामपुर शाहपुर गांव निवासी 36 वर्षीय सदाकत के रूप में कर ली । सदाकत यहां रहकर रंगाई-पुताई का काम करता था। शव की पहचान होने पर पुलिस ने मृतक के भाई नजाकत अली को सूचना दी। इसके बाद वह पुलिस के साथ एनआईटी-तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां पर उन्होंने शव की पहचान अपने भाई के रूप में कर ली। करीब चार माह से सदाकत अनंगपुर गांव में किराये के कमरे में रहकर अनंगपुर के पास सोसाइटी में पुताई का काम कर रहा था। अनंगपुर गांव में ही मध्यप्रदेश निवासी अनीता भी किराये पर कमरा लेकर रहती थी। वह ओमैक्स सोसायटी और इसके आस-पास के इलाके में झाड़ू-पोछा का कार्य करती थी। दोनों के बीच अक्सर बात होती रहती थी। जब इस बारे में मकान मालिक को पता चला तो उसने करीब 15 दिन पहले महिला से कमरा खाली करवा लिया था। इसके बाद महिला अनंगपुर के डोमका मोहल्ला में किराये का कमरा लेकर रहने लगी। इसकमरे पर भी सदाकत उससे बीच-बीच में मिलने आता था.
हत्या की जानकारी और पुलिस का कार्रवाई
23 जुलाई को अलीगढ़ जाना था सदाकत को:
मृतक के भाई नजाकत अली ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई को उसका भाई सदाकत अलीगढ़ स्थित अपने घर के लिए जाने की कहकर निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल फोन भी स्वीच ऑफ आ रहा था। उसके बारे में अनीता से भी जानकारी जुटाई गई थी, लेकिन उसने सदाकत के बारे में अनभिज्ञता जता दी थी। इसके बाद से वे अपने भाई की तलाश में जुटे हुए थे। गुरुवार सुबह पुलिस से सदाकत की हत्या होने की सूचना मिली थी।
पुलिस की खोजबीन
पुलिस महिला की तलाश में जुटी:
पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी महिला का पता लगाने के लिए उसके परिचितों के बारे भी जानकारी जुटा रही है। सूरजकुंड थाना एसएचओ प्रहलाद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। आरोपी महिला की गिरफ्तार
ी के बाद ही पेंटर की हत्या की वजह का पता चल सकेगा।
-------


