शादी के नाम पर हत्या की साजिश रची: बिटू बजरंगी
फरीदाबाद में गौ रक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष राजकुमार उर्फ बिटू बजरंगी ने शादी के नाम पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि युवती ने पहचान छिपाई और उनके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मदद की मांग की है।

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गौ रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार उर्फ बिटू बजरंगी ने शादी के नाम पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि शादी के लिए उन्हें देखने आई युवती ने अपनी पहचान छिपाई। उनके अनुसार युवती ने खुद को पूजा बताया, जबकि उसका असली नाम शबनम है और उसके पति का नाम दानिश है। वह दो बच्चों की मां है। बजरंगी का आरोप है कि उसकी हत्या के लिए यह साजिश रची गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि युवती के पास उन्होंने अपने मृतक भाई का कोई फोटो तक नहीं भेजा था।
इस मामले में कोई तथ्य नहीं छिपाया। उन्होंने युवती को खरीदने का कोई काम नहीं किया। उन्होंने पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। सिर्फ जांच करने की बात कह रही है। अब तक पुलिस कुछ नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह इस मामले की जांच के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाएंगे। शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा कर सनातन को बदनाम करने की साजिश रची गई। गौरतलब है कि सारन थाना पुलिस ने 19 फरवरी को पुलिस ने बिट्टू बजरंगी की शिकायत पर रानी उर्फ लक्ष्मी, प्रदीप और बंटी समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शादी के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की गई। लहंगा, ब्यूटी पार्लर, मिठाई केनाम पर 30 हजार रुपये हड़प लिए गए। कुल मिलाकर उनका इस प्रकरण में एक लाख रुपये का खर्चा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


