हत्यारोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
फरीदाबाद में सारन थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। आरोपी से हत्या के मकसद और संभावित सहयोगियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। मृतक मुकेश की हत्या उसके किरायेदार कर्ण ने की थी, जिसे पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी हासिल की है।

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सारन थाना पुलिस ने सारन गांव निवासी व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस आरोपी से हत्या के मकसद को लेकर गहनता से पूछताछ करेगी। सारन थाना एसएचओ हुक्म सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी से गहनता से हत्या का मकसद पता लगाया जा रहा है।आरोपी से यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं उसका कोई और साथी तो हत्या में शामिल नहीं था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी हासिल कर ली हैं।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पहले आरोपी मृतक के साथ नजर आ रहा है।बता दें कि सारन इलाके में रहने वाले 51 वर्षीय मुकेश की उनकी बेटी के साथ पूर्व में काम करने वाले सारन में किराए पर रहने वाले कर्ण नामक युवक ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी नंगला-खेड़ी गुजरान रोड पर उनके शव को लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया था। मृतक व्यक्ति ने आरोपी का उनके घर के आस-पास घूमने का विरोध किया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


