हिमांशु की मौत के बाद उसके दो दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप
फरीदाबाद के गांव सीकरी में 18 साल के हिमांशु की मौत के मामले में उसके दो दोस्तों अंशुल और समीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हिमांशु, जो 12वीं कक्षा का छात्र था, शुक्रवार को बेहोश हो गया और अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।

फरीदाबाद,संवाददाता। गांव सीकरी के हिमांशु उम्र 18 साल की मौत के मामले में सेक्टर-58 थाना पुलिस ने उसके दो दोस्तो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हिमांशु की मौत शुक्रवार को हुई थी। जिसका पोस्टमार्टम शनिवार को किया गया। मृतक 12वीं क्लास का छात्र था। परिजन शुरू से ही उसके दोस्तों पर जान से मारने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-58 थाना पुलिस को दी गई शिकायत में सीकरी गांव की हरवती ने बताया था कि उनका बेटा हिमांशु बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार को उसके दोस्त अंशुल और समीर घर पर आए थे।
दोनों दोस्तों के साथ हिमांशु बाहर घूमने निकल गया। कुछ समय बाद हिमांशु के मोबाइल से कॉल करके बताया कि वह बेहोश हो गया है। इस पर उसने अंशुल से कहा कि वह हिमांशु को बादशाह खान अस्पताल ले जाए। मृतक की मां हरवती ने बताया कि जब वह बादशाह खान अस्पताल पहुंची तो डाक्टरों ने बताया कि हिमांशु की मौत हो चुकी है। मृतक के भाई सोनू ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके दोस्तों ने ही हिमांशु को मारा है। क्योंकि जब घर से हिमांशु निकला था वह पूरी तरह से ठीक था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक हिमांशु की मां हरवती के बयान पर सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अंशुल निवासी सीकरी व समीर निवासी गांव सोफ्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या करने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अपनी जांच में जुट गई है। आरोपी अंशुल हिमांशु का हैं सहपाठी आरोपी अंशुल मृतक हिमांशु के साथ पढ़ता हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं। दूसरा आरोपी समीर अंशुल व हिमांशु का दोस्त है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




