घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
फरीदाबाद की सांई कॉलोनी में 11 मई को सूआ से हुए हमले में घायल युवक विरेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की धारा जोड़कर 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी प्रवीन पहले ही काबू में था। घटना का कारण मृतक और मुख्य आरोपित के बीच पैसे के लेन-देन का विवाद था।

फरीदाबाद, अशोक जैन। फरीदाबाद की सांई कॉलोनी, मवई में 11 मई को सूआ से हुए हमले के मामले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने इस मामले में कुल 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य हमलावर को पहले ही काबू कर लिया गया था। पुलिस के अनुसार, मृतक विरेश उर्फ नन्हे के भाई मुकेश ने थाना खेड़ीपुल में शिकायत दी थी कि 11 मई को वह अपने भाई के साथ घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि तभी एक गाड़ी में सवार होकर आए आरोपितों ने विरेश पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
इसी दौरान प्रवीन ने सूआ से वार किया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटनाक्रम की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने बताया कि 13 मई को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान विरेश की मौत हो गई, जिसके बाद केस में हत्या की धारा जोड़ दी गई। पुलिस ने 12 मई को मुख्य आरोपी प्रवीन को गिरफ्तार कर 4 दिन के रिमांड पर लिया था। इसके बाद 13 मई को अन्य चार आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में प्रवीन 25, अमित उर्फ मोटा 24, शुभम 27, अमित 22 और अभिषेक 19 शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य साजिशकर्ता साईन का मृतक से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसी रंजिश में साईन ने अपने साथियों के साथ मिलकर विरेश की पिटाई की योजना बनाई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि घटना से कुछ दिन पहले टीटू कॉलोनी में बैठक कर आरोपितों ने वारदात की योजना बनाई और 11 मई को गाड़ी में सवार होकर मौके पर पहुंचकर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपित की तलाश जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।—
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


