हत्या करने के मामले में आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
फरीदाबाद के सूर्य विहार में ओयो होटल में सचिन की तीन युवकों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने मोहन सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया और सन्नी को गिरफ्तार किया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है, जिनमें से एक युवक शादी करना चाहता था।

फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। सूर्य विहार पार्ट दो निवासी सचिन तीन युवकों ने रेड लाॅयन ओयो होटल चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मृतक के पिता मोहन सिंह की शिकायत परमामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में मूल रूप से पलवल के बड़ोली गांव हाल संतोष नगर निवासी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में वारदात में प्रयोग चाकू को भी बरामद कर लिया गया था। अपराध शाखा, डीएलएफ की टीम ने शनिवार को उपरोक्त आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस आरोपी के दो फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
आरोपियों की पहचान हो चुकी है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फरार आरोपियों में से एक युवक होटल में आने वाली एक युवती से शादी करना चाहता था। जबकि युवती शादी नहीं करना चाहती थी। इस मामले में हुए झगड़े में युवक की हत्या हो गई थी। हालांकि, फरार आरोपियों के गिरफ्तार होने पर इस मामले में पूरी जानकारी सामने आएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


