समाधान शिविर में सुनी गईं लोगों की शिकायतें

Mar 12, 2026 04:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

नूंह में लघु सचिवालय में नगराधीश हिमांशु चौहान ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। बिजली, पेयजल और सीवरेज समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। राज्यपाल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए, जहां उपायुक्त ने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

समाधान शिविर में सुनी गईं लोगों की शिकायतें

नूंह। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश हिमांशु चौहान ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। शिविर में आए लोगों की शिकायतें विस्तार से सुनकर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जिला और उपमंडल स्तर पर हर सोमवार और गुरुवार सुबह 10 से 12 बजे तक ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

राज्यपाल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाएनूंह। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष के जन्मदिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी नूंह की ओर से दो स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए गए। उपायुक्त अखिल पिलानी ने संदेश में लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है और इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। रेडक्रॉस सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि 18 से 60 वर्ष तक का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।