Faridabad News: मोबाइल चोरी कर खाते से रकम निकाली

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: पलवल में एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी होने के बाद उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते से कई ऑनलाइन लेन-देन किए गए। पीड़ित अली मोहम्मद ने आरोप लगाया है कि उसकी अनुमति के बिना 26 जून से 23 जुलाई 2026 के बीच पैसे निकाले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Faridabad News: मोबाइल चोरी कर खाते से रकम निकाली

Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी होने के बाद उसके पंजाब नेशनल बैंक खाते से कई ऑनलाइन लेन-देन किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अली मोहम्मद ने बताया कि उसका मोबाइल फोन घर से चोरी हो गया था। शिकायत के अनुसार, मोबाइल चोरी होने के बाद 26 जून से 23 जुलाई 2026 के बीच उसके पीएनबी खाते से कई ऑनलाइन लेन-देन हुए और खाते से रकम निकाल ली गई। पीड़ित ने इन लेन-देन को पूरी तरह अनधिकृत बताते हुए कहा कि उसने किसी भी भुगतान या निकासी की अनुमति नहीं दी थी।

अली मोहम्मद ने मोबाइल चोरी में साहिब, निरंजन और रौशन नामक व्यक्तियों पर संदेह जताते हुए उनकी भूमिका की जांच की मांग की है। साथ ही खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। हसनपुर थाना प्रभारी इमरोज ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: मोबाइल चोरी कर खाते से रकम निकाली