दुकानदार से मारपीट और लूट मामले में आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

पलवल में मोबाइल दुकानदार से मारपीट और लूट के मामले में क्राइम ब्रांच ने लोकेश उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया है। पहले से दो आरोपी जसवंत उर्फ हड्डी और मनीष को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना 16 दिसंबर 2025 को हुई थी, जब बदमाशों ने मोबाइल दुकान पर हमला किया और लूटपाट की।

दुकानदार से मारपीट और लूट मामले में आरोपी गिरफ्तार

पलवल, अजित कुमार। मोबाइल दुकानदार से मारपीट और लूट के मामले में क्राइम ब्रांच पलवल ने पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान लोकेश उर्फ रॉकी पुत्र सतपाल के रूप में हुई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले ही दो आरोपी जसवंत उर्फ हड्डी और मनीष को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच के दौरान फरार चल रहे लोकेश उर्फ रॉकी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2025 की रात कैंप मार्केट स्थित कृष्णा कम्युनिकेशन नामक मोबाइल दुकान पर आधा दर्जन बदमाशों ने हमला किया था। दुकान संचालक हिमांशु ग्रोवर उर्फ नोनी निवासी खेल कला मोहल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रात करीब आठ बजे वह दुकान पर ग्राहकों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान रहराना निवासी जसवंत उर्फ हड्डी अपने चार-पांच साथियों के साथ दुकान में घुस आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। आरोपियों ने दुकान से आईफोन, चार्जर और गल्ले में रखी नकदी लूट ली थी। जाते समय बदमाश दुकानदार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस मामले में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
इस मामले में पहले ही दो आरोपी जसवंत उर्फ हड्डी और मनीष को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।